घरौंडा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत:उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, सुबह काम पर पहुंचा, दोपहर में मिला मृत

घरौंडा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत:उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, सुबह काम पर पहुंचा, दोपहर में मिला मृत

करनाल के घरौंडा में फुरलक रोड पर निर्माण स्थल पर बुधवार को 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव ध्याणा निवासी सन्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचा, उल्टी के बाद लेट गया प्रत्यक्षदर्शी ऋषि ने बताया कि सन्नी सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके पास आया था। उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह वहां आकर लेट गया और बाद में दीवार के सहारे बैठ गया। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद प्रॉपर्टी मालिक निरंजन भी वहां आ गया। ऋषि के अनुसार, उन्होंने मजदूर को बाहर लिटा दिया। दोपहर करीब एक बजे वे खाना खाने दूसरी तरफ चले गए। जब दो बजे वापस लौटे तो सन्नी ठंडा पड़ा हुआ था। मालिक ने ठेकेदार को फोन कर दी थी जानकारी प्रॉपर्टी मालिक निरंजन ने बताया कि उन्होंने सन्नी को नशे की हालत में देखा था। उसे उल्टी भी हुई थी। उन्होंने मिस्त्री से कहा था कि उसे उसके घर भेज दिया जाए। इसके बाद वह वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि बाद में ठेकेदार को फोन किया तो पता चला कि सन्नी की मौत हो चुकी है। परिजनों ने देरी पर जताया रोष, पोस्टमार्टम की मांग परिजन रूले राम, धर्मबीर और अन्य ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे तो करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस टीम नहीं आई थी। इस देरी को लेकर उन्होंने रोष जताया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सकें। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मृतक सन्नी गांव शाहजानपुर ध्याणा का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *