MLC चुनाव- पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल रखने के इंतजाम:निर्वाचन आयोग ने हर बूथ पर दो कर्मचारी लगाए, वीडियोग्राफी भी होगी

MLC चुनाव- पोलिंग बूथ के बाहर मोबाइल रखने के इंतजाम:निर्वाचन आयोग ने हर बूथ पर दो कर्मचारी लगाए, वीडियोग्राफी भी होगी

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने तैयारियां चाक-चौबंद कर ली हैं। इस बार के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब पोलिंग बूथों के बाहर मोबाइल रखवा दिए जाएंगे। मोबाइल रखने के लिए प्रत्येक बूथ पर दो- दो कर्मचारी थैला लेकर तैनात रहेंगे। इससे मतदाताओं को सुविधा होगी और वह आसानी से मतदान कर सकेंगे। पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित है। चूंकि अब हर मतदाता के पास मोबाइल है और वह मतदान के वक्त इसे कहां रखे। इसके लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं के मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए हर बूथ पर दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थैला लेकर बूथ के बाहर मुस्तैद रहेंगे। मतदाता मतदान केंद्र के गेट पर ही अपना मोबाइल इन कर्मचारियों के पास सुरक्षित जमा करा सकेंगे और मतदान के पश्चात लौटने पर अपना मोबाइल वापस ले सकेंगे। इससे मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन सुरक्षित रखने को लेकर किसी तरह की परेशानी या झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रत्येक बूथ पर होगी वीडियोग्राफी पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग इस बार हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है। इसके तहत प्रत्येक पोलिंग बूथ की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वीडियोग्राफी के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी हर बूथ पर अलग से दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मतदान के दौरान बूथ की हर गतिविधि को कैमरे में कैद करेंगे। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 152 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव कराने के लिए 900 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वीडियोग्राफी के लिए 304 कर्मियों को तैनात किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *