जालंधर के गोरायां के ढंडियां गांव में चोरी हो गई। गुरुवार रात चोर यहां एक घर से सोने के गहने और 20 हजार नकदी ले गए। परिवार के घर लौटने पर चोरी का पता चला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित संदीप राम उर्फ सोनू ने बताया कि वह सुबह किसी निजी काम से गोराया गए थे। जब वह घर लौटे तो दरवाजों के ताले खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारियों में रखे करीब तीन तोले सोने के आभूषण और नकदी गायब थे। मकान मालिक बोले-4 से 5 लाख रुपए का नुकसान
संदीप राम ने बताया कि चोरी से उन्हें करीब चार से पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों का जल्द पता लगाने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की मांग की है।

