गोरखपुर में श्री श्री गोपाल मंदिर में रविवार को ‘द पंजाबी समाज (रजिस्टर्ड)’ संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्री गुरु गोरखनाथ ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम ने चिकित्सीय और तकनीकी सहयोग दिया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। संस्था के आह्वान पर युवाओं और नागरिकों ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी रक्तदान में भागीदारी की। कार्यक्रम में दीपक कम्मर, नवीन भल्ला, सुरेन्द्र सूरी, महेश आनंद और अनुराग मदान ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम और सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

