गोरखपुर में कई इलाके में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में कई इलाके में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग का काम

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे के बीच शहर कई प्रमुख इलाकों में चार घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राप्ती नगर उपकेंद्र के 11 केवी कृष्णा नगर, फेस-3, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम और दूरदर्शन फीडर से सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर, चौरी चौरा उपकेंद्र के 11 केवी वेस्ट फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा नार्मल उपकेंद्र से जुड़ी सप्लाई भी इस तय समय के दौरान बाधित रहेगी। काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति
मरम्मत का काम पूरा होते ही दोपहर 3 बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे पानी और बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले ही निपटा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *