मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के राजा पुनास गांव में मवेशी का गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटनाक्रम गुरुवार को सामने आया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बोचहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें राम सागर सिंह (55), उनके भाई सुरेंद्र सिंह (52), राम सागर के बेटे वीरेंद्र कुमार (30), सुरेंद्र की पत्नी साधना देवी और राम सागर की पत्नी मुन्नी देवी हैं। घायल राम सागर सिंह ने बताया कि पड़ोसी जानबूझकर उनके दरवाजे के सामने गोबर रखते हैं, जिससे परेशानी होती है। मना करने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट की। राम सागर सिंह ने यह भी बताया कि पड़ोसी पक्ष से जमीन का एक मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों में पहले से तनाव था। घायलों ने कहा कि वे इलाज के बाद अहियापुर थाना में शिकायत देंगे और पुलिस ने जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी।वही घटनाक्रम के जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के राजा पुनास गांव में मवेशी का गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटनाक्रम गुरुवार को सामने आया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बोचहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें राम सागर सिंह (55), उनके भाई सुरेंद्र सिंह (52), राम सागर के बेटे वीरेंद्र कुमार (30), सुरेंद्र की पत्नी साधना देवी और राम सागर की पत्नी मुन्नी देवी हैं। घायल राम सागर सिंह ने बताया कि पड़ोसी जानबूझकर उनके दरवाजे के सामने गोबर रखते हैं, जिससे परेशानी होती है। मना करने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट की। राम सागर सिंह ने यह भी बताया कि पड़ोसी पक्ष से जमीन का एक मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों में पहले से तनाव था। घायलों ने कहा कि वे इलाज के बाद अहियापुर थाना में शिकायत देंगे और पुलिस ने जांच व कार्रवाई की मांग की जाएगी।वही घटनाक्रम के जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

