भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट का 14वां एडीशन होगा। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में भारत को कभी हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई है। ओवरऑल ICC इवेंट्स वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत 19 बार जीता है। भारत का पहला मैच 2023 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भारत पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन में खेलेगा। टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ही हराया था। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीम क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी। भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं नए फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में 3 बार आमने-सामने हो सकते हैं। पूरा शेड्यूल 3 पार्ट में देखिए… नया फॉर्मेट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी 12 वेन्यू पर मुकाबले वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 में अफ्रीका में 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप की वापसी होगी। 2003 में अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में 21 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इसी मैदान पर 2003 वर्ल्ड कप का फाइनल भी हुआ था। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को त्श्वाने के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है, जबकि फाइनल के लिए 22 नवंबर रिजर्व डे होगा। —————–
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर…
भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे:3 बार आमने-सामने आ सकते हैं, विश्वकप में भारत ने हर बार पाकिस्तान को हराया

