घोसी टोला में बुजुर्ग दिलीप मंडल पर हमला करने वाला लंगूर आखिरकार गुरुवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस लंगूर ने शनिवार शाम दिलीप मंडल को काटकर लहूलुहान कर दिया था। दिलीप मंडल घर लौट रहे थे, तभी लंगूर ने उनके पैरों में कई जगह काट लिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर लंगूर को भगाया और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। वन विभाग के अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने सोमवार से लंगूर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया था। सोमवार से लगातार चल रही तलाश के बाद आज टीम को सफलता मिली। ग्रामीणों ने भी इस सर्च ऑपरेशन में वन विभाग की मदद की। डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना लंगूर को पकड़ना संभव नहीं था। लंगूर के पकड़े जाने के बाद घोसी टोला और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। घोसी टोला में बुजुर्ग दिलीप मंडल पर हमला करने वाला लंगूर आखिरकार गुरुवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इस लंगूर ने शनिवार शाम दिलीप मंडल को काटकर लहूलुहान कर दिया था। दिलीप मंडल घर लौट रहे थे, तभी लंगूर ने उनके पैरों में कई जगह काट लिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर लंगूर को भगाया और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। वन विभाग के अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने सोमवार से लंगूर की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया था। सोमवार से लगातार चल रही तलाश के बाद आज टीम को सफलता मिली। ग्रामीणों ने भी इस सर्च ऑपरेशन में वन विभाग की मदद की। डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना लंगूर को पकड़ना संभव नहीं था। लंगूर के पकड़े जाने के बाद घोसी टोला और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

