सीतामढ़ी में हत्या का आरोपी पिंटू गिरी गिरफ्तार:लूट, शराब तस्करी सहित चार गंभीर मामलों में था वांछित

सीतामढ़ी में हत्या का आरोपी पिंटू गिरी गिरफ्तार:लूट, शराब तस्करी सहित चार गंभीर मामलों में था वांछित

सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार आरोपी पिंटू गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहियारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पिंटू गिरी सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र के जांकी नगर गांव का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या कांड संख्या-97/26 का आरोपी पिंटू गिरी इलाके में छिपा है। सहियारा थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी और अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पिंटू गिरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी लूट, हथियार कानून और शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उस पर सोनबरसा (कांड सं.-146/20), बथनाहा (कांड सं.-501/23), भूतही (कांड सं.-357/24) और भूतही (कांड सं.-30/25) थानों में केस दर्ज हैं। सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार आरोपी पिंटू गिरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहियारा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पिंटू गिरी सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र के जांकी नगर गांव का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या कांड संख्या-97/26 का आरोपी पिंटू गिरी इलाके में छिपा है। सहियारा थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी और अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पिंटू गिरी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी लूट, हथियार कानून और शराब तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उस पर सोनबरसा (कांड सं.-146/20), बथनाहा (कांड सं.-501/23), भूतही (कांड सं.-357/24) और भूतही (कांड सं.-30/25) थानों में केस दर्ज हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *