गोपालगंज में बेकाबू ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौत:टाइल्स खरीदकर लौट रहा था, मौके पर गई जान; ड्राइवर हिरासत में

गोपालगंज में बेकाबू ट्रैक्टर ने किसान को रौंदा, मौत:टाइल्स खरीदकर लौट रहा था, मौके पर गई जान; ड्राइवर हिरासत में

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में रामपुर चकरवा गांव के पास एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय किसान संजय तिवारी की मौत हो गई। उनकी बाइक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोरिया दीक्षित गांव निवासी रामतपस्या तिवारी के बेटे संजय तिवारी के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। टाइल्स खरीदकर गांव लौट रहा था बताया गया कि संजय तिवारी कटेया बाजार से अपने मकान के लिए टाइल्स खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह रामपुर चकरवा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय तिवारी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। संजय तिवारी घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे और अपने बूढ़े माता-पिता की देखभाल करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई और काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में रामपुर चकरवा गांव के पास एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय किसान संजय तिवारी की मौत हो गई। उनकी बाइक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कोरिया दीक्षित गांव निवासी रामतपस्या तिवारी के बेटे संजय तिवारी के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान थे। टाइल्स खरीदकर गांव लौट रहा था बताया गया कि संजय तिवारी कटेया बाजार से अपने मकान के लिए टाइल्स खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह रामपुर चकरवा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजय तिवारी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। संजय तिवारी घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे और अपने बूढ़े माता-पिता की देखभाल करते थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई और काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *