लखीमपुर में भारी बारिश से 2 सितंबर को स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के लिए बीएसए ने जारी किया आदेश

लखीमपुर में भारी बारिश से 2 सितंबर को स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के लिए बीएसए ने जारी किया आदेश

लखीमपुर खीरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए 2 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मंगलवार रात आदेश जारी कर इसके निर्देश दिए। देखें, 3 तस्वीरें… आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 2 सितंबर को पढ़ाई बंद रहेगी। हालांकि, सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल में मौजूद रहेंगे और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस जैसे विभागीय काम निपटाएंगे। बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आदेश का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की कॉपी जिलाधिकारी, सीडीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *