साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया:टी-20 ट्राई सीरीज में फाइनल के करीब पहुंचा; प्रीटोरियस ने 94 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया:टी-20 ट्राई सीरीज में फाइनल के करीब पहुंचा; प्रीटोरियस ने 94 रन बनाए

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी-20 ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम फाइनल के करीब पहुंच गई। अफ्रीका तीन मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के 94 रनों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिटोरियस-ब्रेविस ने 86 रन की पार्टनरशिप की ओपनर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सिर्फ 51 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए। प्रिटोरियस ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली मधेवेरे सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने 66 रन पर 8 विकेट गंवाए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10वें ओवर तक 66 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली। उनके अलावा न्यूमैन न्यामहुरी ने 27, इनोसेंट काया ने 18 और ब्रायन बेनेट ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं डुआन यान्सन ने 3 विकेट हासिल किए। तीन मुकाबले बाकी सीरीज के तीन मुकाबले बाकी हैं। गुरुवार को जिम्बाब्वे का सामना मेजबान नामीबिया से होगा, जबकि शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच 6 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार:अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित, अय्यर कप्तान; बुमराह की वापसी भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *