गोपालगंज जिले में रविवार शाम तक कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। प्रखंडों में मौसम का असर अलग-अलग रविवार सुबह से ही जिले में तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे कभी तेज धूप तो कभी छांव जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। उमस और गर्मी के कारण लोग पसीने से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33°C से 34°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C के करीब रह सकता है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में मौसम का असर अलग-अलग दिख रहा है। सदर, मांझा और थावे जैसे इलाकों में सुबह से ही तेज धूप का असर ज्यादा है। बादलों के बीच से निकलती धूप उमस बढ़ा रही है। मानसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव उचकागांव और हथुआ क्षेत्र में हवा में नमी होने के बाद भी तापमान बढ़ा है। छांव के समय थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन गर्मी बनी हुई है। बैकुंठपुर, सिधवलिया और बरौली जैसे नदी किनारे के इलाकों में हवा थोड़ी तेज चल रही है, जिससे बीच-बीच में मौसम अच्छा लग रहा है। कटैया, भोरे और विजयपुर जैसे यूपी सीमा से सटे प्रखंडों में बादल थोड़े ज्यादा हैं, जिससे धूप रुक-रुक कर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। बिजली गिरने की दी गई चेतावनी आज शाम तक जिले के कई स्थानों पर तेज हवाओं (35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की 50 से 65 प्रतिशत संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। किसानों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश या बादलों की गड़गड़ाहट होने पर खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। गोपालगंज जिले में रविवार शाम तक कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। प्रखंडों में मौसम का असर अलग-अलग रविवार सुबह से ही जिले में तेज धूप निकली हुई है। हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे कभी तेज धूप तो कभी छांव जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। उमस और गर्मी के कारण लोग पसीने से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33°C से 34°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C के करीब रह सकता है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में मौसम का असर अलग-अलग दिख रहा है। सदर, मांझा और थावे जैसे इलाकों में सुबह से ही तेज धूप का असर ज्यादा है। बादलों के बीच से निकलती धूप उमस बढ़ा रही है। मानसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव उचकागांव और हथुआ क्षेत्र में हवा में नमी होने के बाद भी तापमान बढ़ा है। छांव के समय थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन गर्मी बनी हुई है। बैकुंठपुर, सिधवलिया और बरौली जैसे नदी किनारे के इलाकों में हवा थोड़ी तेज चल रही है, जिससे बीच-बीच में मौसम अच्छा लग रहा है। कटैया, भोरे और विजयपुर जैसे यूपी सीमा से सटे प्रखंडों में बादल थोड़े ज्यादा हैं, जिससे धूप रुक-रुक कर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गोपालगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। बिजली गिरने की दी गई चेतावनी आज शाम तक जिले के कई स्थानों पर तेज हवाओं (35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की 50 से 65 प्रतिशत संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। किसानों और आम लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश या बादलों की गड़गड़ाहट होने पर खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

