गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना डुमरी-चैनपुर मार्ग पर अल्फोंस बागान के समीप हुई, जहां बाइक और ‘मंत्री’ नामक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान जूरमु गांव निवासी रनवीर खेरवार और हिसरी गांव निवासी प्रिंस पोल तिग्गा के रूप में हुई है। वहीं, नौहट्टा गांव निवासी अक्षय कुजूर गंभीर रूप से घायल है। तीनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है और वे चैनपुर कॉलेज के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही डोमिनर बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज से लौट रहे थे। इसी दौरान ख्रीस्तनगर स्थित बागान के पास विपरीत दिशा से आ रही ‘मंत्री’ बस से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रनवीर खेरवार और प्रिंस पोल तिग्गा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक छात्र गंभीर घायल, सिर और हाथ में आई चोट दुर्घटना में अक्षय कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के गांवों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और हादसे में उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बस लेकर भागा चालक हादसे के बाद ‘मंत्री’ बस का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू करते हुए कार्रवाई की और जैरागी के पास बस को पकड़ लिया। दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर हुटाप पुलिस पिकेट में रखा गया है। डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि हादसे में शामिल ‘मंत्री’ नामक बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसे हुटाप पुलिस पिकेट में रखा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल छात्र का इलाज जारी है, जबकि दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना डुमरी-चैनपुर मार्ग पर अल्फोंस बागान के समीप हुई, जहां बाइक और ‘मंत्री’ नामक बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान जूरमु गांव निवासी रनवीर खेरवार और हिसरी गांव निवासी प्रिंस पोल तिग्गा के रूप में हुई है। वहीं, नौहट्टा गांव निवासी अक्षय कुजूर गंभीर रूप से घायल है। तीनों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है और वे चैनपुर कॉलेज के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही डोमिनर बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज से लौट रहे थे। इसी दौरान ख्रीस्तनगर स्थित बागान के पास विपरीत दिशा से आ रही ‘मंत्री’ बस से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रनवीर खेरवार और प्रिंस पोल तिग्गा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक छात्र गंभीर घायल, सिर और हाथ में आई चोट दुर्घटना में अक्षय कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के गांवों और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और हादसे में उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बस लेकर भागा चालक हादसे के बाद ‘मंत्री’ बस का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू करते हुए कार्रवाई की और जैरागी के पास बस को पकड़ लिया। दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर हुटाप पुलिस पिकेट में रखा गया है। डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि हादसे में शामिल ‘मंत्री’ नामक बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसे हुटाप पुलिस पिकेट में रखा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही, घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल छात्र का इलाज जारी है, जबकि दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

