समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर मुसहरी में बुलडोजर चली थी। जिसके विरोध में भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। पार्टी ने 3 सितंबर को समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन के माध्यम से दलित-गरीब परिवारों को रैयती बासगीत पर्चा देने, भूमिहीन परिवारों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने और पहुंच पथ सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की जाएगी। इस संबंध में ताजपुर के एक निजी विद्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फतेहपुर मुसहरी में प्रशासन की ओर से की गई बुलडोजर कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई।
समस्याओं का समाधान की जगह कार्रवाई उचित नहीं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब और भूमिहीन परिवारों के आवास और जीवन-यापन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है। बैठक में इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के निर्णय के अनुसार, 3 सितंबर को समस्तीपुर शहर स्थित सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, गरीबों, दलितों, भूमिहीनों, किसानों, छात्र-युवाओं और महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह जुलूस अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में बदल जाएगा। इस दौरान प्रशासन से फतेहपुर मुसहरी के प्रभावित परिवारों को उनके अधिकार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई जाएगी।
संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान में तेजी लाने का फैसला बैठक में 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली “जेनजी राइजिंग” छात्र-युवा संसद में ताजपुर क्षेत्र से 100 छात्र-युवा और महिलाओं की भागीदारी का भी संकल्प लिया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। खेग्रामस की सदस्यता को बढ़ाकर 5 हजार और किसान महासभा की सदस्यता को 1 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। छात्र-युवा एवं महिला संगठनों को मजबूत करने और पार्टी के मुखपत्र ‘लोकयुद्ध’ की वार्षिक सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा
नेताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों, भूमिहीनों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आंदोलन को धारदार बनाने का आह्वान किया। बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. क्यूम, मो. शाद तौहीदी, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, मो. अबूबकर, ललन दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर मुसहरी में बुलडोजर चली थी। जिसके विरोध में भाकपा माले ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। पार्टी ने 3 सितंबर को समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस आंदोलन के माध्यम से दलित-गरीब परिवारों को रैयती बासगीत पर्चा देने, भूमिहीन परिवारों को वासभूमि और आवास उपलब्ध कराने और पहुंच पथ सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की जाएगी। इस संबंध में ताजपुर के एक निजी विद्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फतेहपुर मुसहरी में प्रशासन की ओर से की गई बुलडोजर कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई।
समस्याओं का समाधान की जगह कार्रवाई उचित नहीं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब और भूमिहीन परिवारों के आवास और जीवन-यापन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है। बैठक में इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के निर्णय के अनुसार, 3 सितंबर को समस्तीपुर शहर स्थित सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, गरीबों, दलितों, भूमिहीनों, किसानों, छात्र-युवाओं और महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह जुलूस अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में बदल जाएगा। इस दौरान प्रशासन से फतेहपुर मुसहरी के प्रभावित परिवारों को उनके अधिकार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई जाएगी।
संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान में तेजी लाने का फैसला बैठक में 6 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाली “जेनजी राइजिंग” छात्र-युवा संसद में ताजपुर क्षेत्र से 100 छात्र-युवा और महिलाओं की भागीदारी का भी संकल्प लिया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। खेग्रामस की सदस्यता को बढ़ाकर 5 हजार और किसान महासभा की सदस्यता को 1 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। छात्र-युवा एवं महिला संगठनों को मजबूत करने और पार्टी के मुखपत्र ‘लोकयुद्ध’ की वार्षिक सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा
नेताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों, भूमिहीनों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आंदोलन को धारदार बनाने का आह्वान किया। बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, मो. क्यूम, मो. शाद तौहीदी, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, रंजू कुमारी, जीतेंद्र सहनी, मो. अबूबकर, ललन दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।