गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि साधना:51 परिजनों ने लिया 24 हजार गायत्री महामंत्र जप का संकल्प

गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि साधना:51 परिजनों ने लिया 24 हजार गायत्री महामंत्र जप का संकल्प

अयोध्या के गायत्री शक्तिपीठ में आश्विन (शारदीय) नवरात्रि का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित पूजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 51 गायत्री परिजन शामिल हुए। नवरात्रि के नौ दिनों में 24 हजार गायत्री महामंत्र जप का संकल्प लिया गया। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य विश्वव्यापी संकटों और विभीषिकाओं के निवारण की कामना करना है। शक्तिपीठ परिसर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से गायत्री महायज्ञ और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रामकथा आयोजित की जा रही है। शेष समय में परिजन महामंत्र जप और स्वावलंबन संबंधी प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे। नवरात्रि के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साधना और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *