गर्लफ्रेंड ने बुलाया, भाई के साथ मिलकर हत्या की:मृतक की पत्नी बोली- पति ने बातचीत बंद की तो लड़की के भाइयों ने धमकी दी थी

गर्लफ्रेंड ने बुलाया, भाई के साथ मिलकर हत्या की:मृतक की पत्नी बोली- पति ने बातचीत बंद की तो लड़की के भाइयों ने धमकी दी थी

मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। घर से आधा किमी दूर लाश मिली थी। मृतक अशोक राय (38) की पत्नी नूतन देवी ने 27 अगस्त को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि प्रेमिका पूजा देवी ने फोन कर पति को बुलाया था। इसके बाद पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी के आवेदन पर पूजा देवी, उसके भाई राजी मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल के खिलाफ FIR की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। घटना औराई थाना क्षेत्र की है। पत्नी का आरोप- बातचीत बंद करने पर मिल रही थी धमकी नूतन देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अशोक राय की पहले पूजा देवी से बातचीत होती थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद मैं करीब एक साल पहले मायके चली गई थी। करीब दस दिन पहले ही मैं ससुराल लौटी थी। पूजा से बातचीत बंद करने के लिए उसके भाई राजा माझी ने अशोक को पहले भी धमकी दी थी। आवेदन के अनुसार, 25 अगस्त की शाम करीब 7 से 8 बजे अशोक घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। रात करीब 9 बजे तक अशोक की पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। घर से 500 मीटर दूर मिली लाश, सिर पर पत्थर से वार अगली सुबह बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के पास पगडंडी के पास अशोक राय का शव मिला था। उनका घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बताया गया है। शव पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर खून से सना पत्थर भी मिला था। आशंका जताई गई थी कि सिर के पीछे पत्थर से वार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, बाइक, आईडी कार्ड, आधार कार्ड और करीब 700 रुपए नकद भी बरामद किए थे। पत्नी ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप नूतन देवी का आरोप है कि पूजा देवी, राजा मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल ने मिलकर अशोक के साथ मारपीट की और उनकी हत्या कर शव को रेलवे हॉल्ट के समीप फेंक दिया। औराई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। घर से आधा किमी दूर लाश मिली थी। मृतक अशोक राय (38) की पत्नी नूतन देवी ने 27 अगस्त को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि प्रेमिका पूजा देवी ने फोन कर पति को बुलाया था। इसके बाद पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी के आवेदन पर पूजा देवी, उसके भाई राजी मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल के खिलाफ FIR की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। घटना औराई थाना क्षेत्र की है। पत्नी का आरोप- बातचीत बंद करने पर मिल रही थी धमकी नूतन देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अशोक राय की पहले पूजा देवी से बातचीत होती थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद मैं करीब एक साल पहले मायके चली गई थी। करीब दस दिन पहले ही मैं ससुराल लौटी थी। पूजा से बातचीत बंद करने के लिए उसके भाई राजा माझी ने अशोक को पहले भी धमकी दी थी। आवेदन के अनुसार, 25 अगस्त की शाम करीब 7 से 8 बजे अशोक घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। रात करीब 9 बजे तक अशोक की पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। घर से 500 मीटर दूर मिली लाश, सिर पर पत्थर से वार अगली सुबह बेनीपुर रेलवे हॉल्ट के पास पगडंडी के पास अशोक राय का शव मिला था। उनका घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बताया गया है। शव पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके पर खून से सना पत्थर भी मिला था। आशंका जताई गई थी कि सिर के पीछे पत्थर से वार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, बाइक, आईडी कार्ड, आधार कार्ड और करीब 700 रुपए नकद भी बरामद किए थे। पत्नी ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप नूतन देवी का आरोप है कि पूजा देवी, राजा मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल ने मिलकर अशोक के साथ मारपीट की और उनकी हत्या कर शव को रेलवे हॉल्ट के समीप फेंक दिया। औराई थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *