गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक छात्रा अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर गई। छात्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच बने गैप की ओर जाने लगी। इसी दौरान समय रहते ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान ने तेजी से छात्रा को खींचकर ट्रेन से दूर कर दिया। जवान की सूझबूझ और तत्परता की वजह से महिला की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:22 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक की है। आसनसोल-वाराणसी फास्ट पैसेंजर गया जंक्शन पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलने लगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात प्रधान आरक्षी सुजीत कुमार सिंह यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकते हुए निगरानी कर रहे थे। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पार्सल कार्यालय के सामने तीन महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगीं। आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में चढ़ने से मना किया था घटना के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने छात्रा और उसकी सहेली को चलती ट्रेन में चढ़ने से मना भी किया लेकिन वे नहीं मानीं। इसी बीच एक महिला ट्रेन में चढ़ गई लेकिन दूसरी एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। गिरने के बाद वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगी। यह देखते ही सुजीत कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए महिला को पकड़कर पूरी ताकत से अपनी ओर खींच लिया। इससे महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। कॉलेज से घर लौट रही थी छात्रा आरपीएफ के मुताबिक जिस महिला की जान बचाई गई उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी वहीदा के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करने के बाद घर को लौट रही थी। घटना प्लेटफॉर्म के दिल्ली छोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर हादसा टल गया। ऐसी घटनाएं बताती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना और उतरना कितना खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही साथ में जल्दबाजी किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। गया जंक्शन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक छात्रा अचानक प्लेटफॉर्म पर गिर गई। छात्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच बने गैप की ओर जाने लगी। इसी दौरान समय रहते ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान ने तेजी से छात्रा को खींचकर ट्रेन से दूर कर दिया। जवान की सूझबूझ और तत्परता की वजह से महिला की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:22 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक की है। आसनसोल-वाराणसी फास्ट पैसेंजर गया जंक्शन पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलने लगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात प्रधान आरक्षी सुजीत कुमार सिंह यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकते हुए निगरानी कर रहे थे। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान पार्सल कार्यालय के सामने तीन महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगीं। आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन में चढ़ने से मना किया था घटना के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने छात्रा और उसकी सहेली को चलती ट्रेन में चढ़ने से मना भी किया लेकिन वे नहीं मानीं। इसी बीच एक महिला ट्रेन में चढ़ गई लेकिन दूसरी एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी। गिरने के बाद वह चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगी। यह देखते ही सुजीत कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए महिला को पकड़कर पूरी ताकत से अपनी ओर खींच लिया। इससे महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। कॉलेज से घर लौट रही थी छात्रा आरपीएफ के मुताबिक जिस महिला की जान बचाई गई उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी वहीदा के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करने के बाद घर को लौट रही थी। घटना प्लेटफॉर्म के दिल्ली छोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत की गई कार्रवाई बताया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर हादसा टल गया। ऐसी घटनाएं बताती है कि चलती ट्रेन में चढ़ना और उतरना कितना खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही साथ में जल्दबाजी किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

