गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग बंद:रेवा घाट के पास सड़क पर 4 फीट पानी; अंबारा चौक के पास भारी वाहनों को रोका गया

गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग बंद:रेवा घाट के पास सड़क पर 4 फीट पानी; अंबारा चौक के पास भारी वाहनों को रोका गया

गंडक नदी में आई बाढ़ के बाद मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ के पानी और सड़कों पर जलजमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) को बंद कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका गया है। अधिकारियों के मुताबिक, रेवा घाट से कुछ दूरी पर सारण (छपरा) जिले के मेकर इलाके में मुख्य सड़क पर 3 से 4 फीट तक बाढ़ का पानी है। कई जगहों पर जलस्तर 5 फीट तक पहुंच गया है, जिससे इस मार्ग पर चलना खतरनाक हो गया है। पुलिस ने अंबारा चौक पर भारी वाहनों को रोक दिया है। सुरक्षा के लिए जवानों को किया तैनात स्थानीय जनप्रतिनिधि गणिनाथ सहनी ने बताया कि यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी था। लंबी दूरी की बसें और ट्रक पूरी तरह ब्लॉक हैं। हालांकि, आसपास के गांवों में जाने वाली छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को सावधानी से निकलने दिया जा रहा है। बैरिकेडिंग स्थल पर जवानों को तैनात किया है। बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को डायवर्ट किया सरैया एसडीपीओ (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि सारण जिले में गंडक नदी का सुरक्षात्मक बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी मुख्य सड़क पर आ गया है। बीच सड़क पर पानी का बहाव बेहद तेज है और वर्तमान स्थिति यातायात के अनुकूल नहीं है। इस रास्ते से आवागमन किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है, इसलिए सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को डायवर्ट और नियंत्रित किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गंडक नदी में आई बाढ़ के बाद मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ के पानी और सड़कों पर जलजमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) को बंद कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोका गया है। अधिकारियों के मुताबिक, रेवा घाट से कुछ दूरी पर सारण (छपरा) जिले के मेकर इलाके में मुख्य सड़क पर 3 से 4 फीट तक बाढ़ का पानी है। कई जगहों पर जलस्तर 5 फीट तक पहुंच गया है, जिससे इस मार्ग पर चलना खतरनाक हो गया है। पुलिस ने अंबारा चौक पर भारी वाहनों को रोक दिया है। सुरक्षा के लिए जवानों को किया तैनात स्थानीय जनप्रतिनिधि गणिनाथ सहनी ने बताया कि यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी था। लंबी दूरी की बसें और ट्रक पूरी तरह ब्लॉक हैं। हालांकि, आसपास के गांवों में जाने वाली छोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों को सावधानी से निकलने दिया जा रहा है। बैरिकेडिंग स्थल पर जवानों को तैनात किया है। बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को डायवर्ट किया सरैया एसडीपीओ (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि सारण जिले में गंडक नदी का सुरक्षात्मक बांध टूटने के कारण बाढ़ का पानी मुख्य सड़क पर आ गया है। बीच सड़क पर पानी का बहाव बेहद तेज है और वर्तमान स्थिति यातायात के अनुकूल नहीं है। इस रास्ते से आवागमन किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है, इसलिए सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को डायवर्ट और नियंत्रित किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *