खरता में 21 पड़हा ऐतिहासिक जतरा का आयोजन किया गया

खरता में 21 पड़हा ऐतिहासिक जतरा का आयोजन किया गया

लोहरदगा| जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत खरता में आयोजित 21 पड़हा ऐतिहासिक जतरा में समाजसेवी एवं कांग्रेस के युवा नेता रोहित उरांव शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, उप प्रमुख एनुल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं युवा नेता रोहित उरांव ने कहा कि यहां के टाना भक्तों ने अपनी परंपरा को जीवित रखकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसी भी समाज की असली पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और विरासत से होती है। इसलिए अपनी परंपराओं को सहेजना और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जतरा हमारी जिंदगी का ऐसा खूबसूरत हिस्सा है जहां दूरियां मिटती हैं और रिश्तों में अपनापन फिर से जीवंत हो उठता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी सांस्कृतिक पहचान को भूलना नहीं चाहिए। विकास के साथ परंपराओं को बचाकर रखना भी उतना ही आवश्यक है। लोहरदगा| जिले के कैरो प्रखंड अंतर्गत खरता में आयोजित 21 पड़हा ऐतिहासिक जतरा में समाजसेवी एवं कांग्रेस के युवा नेता रोहित उरांव शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, उप प्रमुख एनुल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं युवा नेता रोहित उरांव ने कहा कि यहां के टाना भक्तों ने अपनी परंपरा को जीवित रखकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसी भी समाज की असली पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और विरासत से होती है। इसलिए अपनी परंपराओं को सहेजना और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जतरा हमारी जिंदगी का ऐसा खूबसूरत हिस्सा है जहां दूरियां मिटती हैं और रिश्तों में अपनापन फिर से जीवंत हो उठता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी सांस्कृतिक पहचान को भूलना नहीं चाहिए। विकास के साथ परंपराओं को बचाकर रखना भी उतना ही आवश्यक है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *