कौशांबी हाईवे पर ओलियम एसिड टैंकर से रिसाव:पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर स्थिति संभाली, टैंकर को सुरक्षित जगह पहुंचाया

कौशांबी हाईवे पर ओलियम एसिड टैंकर से रिसाव:पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर स्थिति संभाली, टैंकर को सुरक्षित जगह पहुंचाया

कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कनवार बॉर्डर के पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे ओलियम एसिड से भरे एक टैंकर से रिसाव शुरू हो गया। एसिड सड़क पर फैलने से धुआं उठने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। टैंकर को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यह टैंकर फतेहपुर जिले के मालवा से बिहार के नालंदा जा रहा था। सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने तुरंत फायर ब्रिगेड बुलाई। अग्निशमन कर्मियों ने धुएं को काबू किया। पुलिस टीम ने हालात संभालते हुए टैंकर को सुरक्षित जगह पहुंचाया। इस दौरान सीटी टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और अजुहा चौकी की पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तेजी से स्थिति पर काबू पाया जा सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *