कोलकाता भगदड़ हादसे पर ऋतब्रत बनर्जी की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह राजनीति का नहीं, संवेदना जताने का समय

कोलकाता भगदड़ हादसे पर ऋतब्रत बनर्जी की आई प्रतिक्रिया, कहा- यह राजनीति का नहीं, संवेदना जताने का समय

पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ हादसे पर विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि यह राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताने का समय है। राजनीतिक समीक्षा बाद में हो सकती है। 

पश्चिम बंगाल के चोरबागान में भगदड़ की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने इस घटना पर राजनीति करने के बजाय पहले जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में युवा और मासूम बच्चों की जान गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हादसे के बाद सड़कों पर पहले की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी, क्योंकि लोगों ने अपने साथी नागरिकों को खो दिया है। ऐसे दुखद समय में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोगों ने घटना के बाद तीखी बयानबाजी शुरू कर दी, जबकि फिलहाल यह समय ऐसा करने का नहीं है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *