कोडरमा में पत्नी-ससुराल पक्ष से विवाद, युवक ने की आत्महत्या:कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर मिला शव, युवक ससुराल में ही रहा करता था

कोडरमा में पत्नी-ससुराल पक्ष से विवाद, युवक ने की आत्महत्या:कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर मिला शव, युवक ससुराल में ही रहा करता था

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिहार के शेखपुरा निवासी 36 साल के संटू सिंह के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम सरयू सिंह है। गुस्से में घर से निकल गया कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि संटू पूर्णानगर में अपने ससुराल में रहता था। गुरुवार रात उसका अपनी पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। संटू के ससुराल वाले उसे ढूंढने निकले। देर रात वह कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर ललोचनपुर नौवाडीह के पास पोल संख्या 7/3 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मृत मिला। परिजनों ने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस और आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान से साफ है कि संटू ने ससुराल में विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिहार के शेखपुरा निवासी 36 साल के संटू सिंह के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम सरयू सिंह है। गुस्से में घर से निकल गया कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि संटू पूर्णानगर में अपने ससुराल में रहता था। गुरुवार रात उसका अपनी पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। संटू के ससुराल वाले उसे ढूंढने निकले। देर रात वह कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर ललोचनपुर नौवाडीह के पास पोल संख्या 7/3 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मृत मिला। परिजनों ने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस और आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान से साफ है कि संटू ने ससुराल में विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *