कोटा में आज मैसम साफ है, सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम में बदलाव होने से पारा भी चढ़ा है। फिलहाल बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 4 और 5 सितंबर को मानसून फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। शुक्रवार को भी शहर में हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर नवनेरा बांध से लगातार पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। आज सुबह 7 बजे बांध से पानी की निकासी कम की गई है। अब 2 गेट 2 मीटर खोलकर 9500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 28 अगस्त तक औसत 613.7मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 444.7मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 29 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1300.5 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 29 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.85 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 29 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.6फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 29 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.60 फ़ीट भरा है।

