कोटा में मौसम का दोहरा मिजाज:दिन में गर्मी और रात में पड़ने लगी हल्की ठंड, तापमान में गिरावट

कोटा में मौसम का दोहरा मिजाज:दिन में गर्मी और रात में पड़ने लगी हल्की ठंड, तापमान में गिरावट

नवंबर की शुरुआत के साथ ही कोटा शहर में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। इन दिनों शहरवासियों को एक ही दिन में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन के समय धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास फिर से बढ़ गया है, वहीं रात के तापमान में आई गिरावट से हल्की गुलाबी सर्दी का असर महसूस होने लगा है। शहर के तापमान की बात करें तो दिन के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस बदलाव के साथ ही शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम सुहाना मौसम, दोपहर में छांव का सहारा सोमवार सुबह भी कोटा में हल्की सर्दी के साथ सुहावनी रही, हालांकि जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, धूप तेज होती गई है। इधर, रविवार को भी दोपहर के वक्त धूप का असर रहा। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर आमजन की दिनचर्या और जीवनशैली पर साफ नजर आ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *