केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन:देश की खुशहाली की कामना, विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन:देश की खुशहाली की कामना, विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सोमवार देर शाम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना की मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह के सामने महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बालाजी महाराज से देश की उन्नति, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री और महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के बीच धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पुलिस एवं प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। ये रहे मौजूद इस दौरान दौसा डिप्टी एसपी कपिल गुप्ता, मानपुर डिप्टी एसपी अशोक मीना, बालाजी थाना इंचार्ज सचिन शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *