‘किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन जरूरी है’:अनंत सिंह के निष्कासन पर मांझी बोले- इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए

‘किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन जरूरी है’:अनंत सिंह के निष्कासन पर मांझी बोले- इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए

गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू से निकाले जाने पर बयान दिया है। निष्कासन को पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर कार्रवाई का अधिकार पार्टी प्रमुख को है। । अनंत सिंह के निष्कासन का आगे क्या असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन जरूरी है। अगर कोई पार्टी के खिलाफ काम करता है, तो पार्टी नेतृत्व कार्रवाई कर सकता है। ‘खड़गे का पटना आना अच्छी बात है’ वहीं, पटना में कांग्रेस की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का केंद्रीय मंत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पटना आना अच्छी बात है। उन्हें शुभकामाएं देता हूं कार्यक्रम में कौन आ रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि अच्छी बात यह है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती मनाई जा रही है। श्रीबाबू को नमन करता हूं, उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार के लिए अच्छे काम किए। गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू से निकाले जाने पर बयान दिया है। निष्कासन को पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर कार्रवाई का अधिकार पार्टी प्रमुख को है। । अनंत सिंह के निष्कासन का आगे क्या असर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन जरूरी है। अगर कोई पार्टी के खिलाफ काम करता है, तो पार्टी नेतृत्व कार्रवाई कर सकता है। ‘खड़गे का पटना आना अच्छी बात है’ वहीं, पटना में कांग्रेस की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का केंद्रीय मंत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पटना आना अच्छी बात है। उन्हें शुभकामाएं देता हूं कार्यक्रम में कौन आ रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि अच्छी बात यह है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती मनाई जा रही है। श्रीबाबू को नमन करता हूं, उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार के लिए अच्छे काम किए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *