22 राज्यों से 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी सतना पहुंचे:21 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य लेकर पुणे से आई महिला प्रतिभागी

22 राज्यों से 5 हजार से ज्यादा खिलाड़ी सतना पहुंचे:21 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य लेकर पुणे से आई महिला प्रतिभागी

सतना में दौड़ने का जुनून, फिट रहने का संकल्प और मेडल जीतने की उम्मीद को लेकर ‘सतना हाफ मैराथन-2026’ के प्रति धावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह 6 बजे आयोजित होने वाली इस दौड़ में हिस्सा लेने के लिए देश के 22 अलग-अलग राज्यों से 5 हजार से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी सतना पहुंच चुके हैं। शनिवार को व्यंकट-1 स्कूल के मैदान में बिब (BIB) और रजिस्ट्रेशन किट लेने के लिए प्रतिभागियों का मेला लगा रहा। कोई लगातार छठे साल सतना में दौड़ने आया है, तो कोई इस बार ज्यादा दूरी तय कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की ओर से आयोजित इस हाफ मैराथन में 5, 10 और 21 किलोमीटर की अलग-अलग कैटगरी रखी गई हैं। ‘फिट इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए हो रहे इस आयोजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा का नकद इनाम बांटा जाएगा। पिछली बार 5 किलोमीटर दौड़ी थीं, इस बार 21 किलोमीटर का रखा टारगेट महाराष्ट्र के पुणे से आईं प्रतिभागी प्रतीक्षा लगातार दूसरी बार सतना हाफ मैराथन में दौड़ने पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार वे 5 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को चुनौती देते हुए पूरे 21 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य तय किया है। वहीं मुंबई से धावकों की टीम लेकर आ रहे जगदीश जावड़े का कहना है कि वे बीते 6 सालों से लगातार सतना आ रहे हैं और यह आयोजन अब उनके लिए एक सालाना परंपरा बन चुका है। जावड़े ने बताया कि हर बार उनकी टीम का कोई न कोई खिलाड़ी सतना से मेडल जीतकर लौटता है और इस बार भी उन्हें अपनी टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। धावकों की सुविधा और मेडिकल सुरक्षा के तगड़े इंतजाम 21 किलोमीटर के लंबे रूट पर दौड़ने वाले खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। रास्ते में जगह-जगह पीने का पानी, एनर्जी ड्रिंक, मेडिकल वैन और फिजियोथेरेपिस्ट की टीमें तैनात रहेंगी। धावकों के सही टाइमिंग का हिसाब रखने के लिए आरएफआईडी तकनीक वाले चिप वाले टैग दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी हिस्सा लेने वाले धावकों को टी-शर्ट और एनर्जी ड्रिंक भी दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *