रोहतक में भाजपा कार्यालय पहुंची प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी, इंडी गठबंधन, सीजेपी व अरविंद केजरीवाल रोजाना एक नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे है। रोजाना बिना सिर पैर का आंदोलन खड़ा करने की कोशिश हो रही है। देश में अराजकता का माहौल बना रहे है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार को हटाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। प्रशांत भूषण ने पिछले दिनों कहा कि हम भारत को बांगलादेश बनाएंगे। विदेशी ताकतें हस्तक्षेप कर रही है। देश की जनता इसे सहन नहीं करेगी। भूपेंद्र हुड्डा के आवास के सामने कार्यक्रम खत्म करने का कोई प्लान नहीं था। भाजपा कोई अशांति नहीं फैला रही। SIR में जिनके वोट कटे, फार्म-6 भरकर दोबारा बनवाए
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि SIR के दौरान 13 करोड़ वोट कटे है, वह फाइनल लिस्ट नहीं है, बल्कि ड्राफ्ट रोल है। इनमें 3 करोड़ मृत, 6 करोड़ शिफ्ट, 1 करोड़ डुप्लीकेट, 3 करोड़ वोट ऐसे है, जिनके घर BLO 3-3 बार गए, लेकिन उनका कोई ट्रेस नहीं मिला। जिनके वोट कटे है, वो दोबारा फार्म-6 भरकर वोट बनवा सकते है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 13 करोड़ के अलावा जिनकी वोट कटी, वो उन घुसपैठियों की वोट है, जो बांग्लादेश से पूरे भारत में फैल रहे है। अगर ड्राफ्ट रोल में किसी की भी वोट कटी है तो दोबारा बनवा सकता है। उसके लिए कोई भी मना नहीं कर सकता। घुसपैठियों की पूरी लिस्ट चुनाव आयोग के पास है। भाजपा ने दलाली खत्म करने का किया काम
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 1 रुपया भेजती है तो पूरा 1 रुपया DBT के माध्यम से पात्र के खाते में पहुंचता है। कोई बिचौलिया नहीं है। तकलीफ यही है कि भाजपा ने सारे बिचौलियों की दलाली खत्म कर दी है। इसी लिए कांग्रेस व अन्य लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

