मानसा के बुढलाडा में लोगों ने पंजाब पुलिस के ASI सहजप्रीत को चिट्टा (हेरोइन) पीते हुए पकड़ लिया। लोगों ने पुलिसकर्मी को बीच बाजार घेर लिया। इस दौरान ASI ने कहा- मैं तो ट्रेनिंग पर आया हूं, मैंने कोई नशा नहीं किया। लोगों ने इसके बाद बीच बाजार एएसआई को घेर लिया और दावा किया कि उसकी जेब से ही नशे की पुड़िया मिली है। लोगों ने उसे बीच सड़क बैठा दिया और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध के बाद स्थानीय पुलिस ने एएसआई का डोप टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। लोगों ने नशा करते पकड़ा, बाजार में हुआ हंगामा बुढलाडा में लोगों ने ASI सहजप्रीत को चिट्टा पीते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसे घेर लिया। इस दौरान सहजप्रीत ने खुद के ट्रेनिंग पर होने की बात कही। घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन के बाद कराया डोप टेस्ट घटना के विरोध में लोगों ने ASI के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों के विरोध के बाद बुढलाडा पुलिस ने सहजप्रीत का डोप टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके नशे करने की पुष्टि हुई। जहान खेलां में चल रही थी ट्रेनिंग: SP SP नरेंद्र सिंह ने बताया कि सहजप्रीत जहान खेलां में ट्रेनिंग कर रहा था। ड्यूटी बुढलाडा में लगाई गई थी। इसी दौरान लोगों ने सहजप्रीत को नशा करते हुए पकड़ लिया। डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना बुढलाडा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

