बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक घायल:हाथरस के अलीगढ़ रोड पर हादसा; चालक बाइक छोड़कर भागा, पुलिस तलाश में जुटी

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक घायल:हाथरस के अलीगढ़ रोड पर हादसा; चालक बाइक छोड़कर भागा, पुलिस तलाश में जुटी

हाथरस में अलीगढ़ रोड पर एक बाइक ने दो पैदल राहगीरों को रौंद दिया। बाइक की टक्कर से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य राहगीर भी घायल हो गया। बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। यह दुर्घटना आज शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 के लगभग लेबर कॉलोनी के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां अफरा तफरी भी मच गई।
बाइक चालक काफी तेज रफ्तार में था और इस दौरान कई लोग बाल-बाल भी बच गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने देवदत्त शर्मा को मृत घोषित कर दिया। सुरेश का अस्पताल में इलाज कराया गया।
80 वर्षीय देवदत्त शर्मा पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा लेबर कॉलोनी, थाना हाथरस गेट के निवासी थे। वह अपने घर से सीमेंट लेने के लिए पैदल दुकान पर जा रहे थे, तब यह घटना हुई। दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी पहचान हुई और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा…
दूसरे घायल सुरेश, बिशन दास के पुत्र हैं। वे नेहरू कॉलोनी, थाना हाथरस गेट के निवासी हैं। देवदत्त का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *