Deepika Singh On Trolling Dance Steps: टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh), जिन्हें सुपरहिट सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में ‘संध्या बींदणी’ के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी, उनका ट्रोलर्स पर गुस्सा फूट पड़ा है। हाल ही में गणपति विसर्जन के मौके पर उन्होंने एक डांस स्टेप किया था। जिसका वीडियो जैसे ही सामने आया, नेटिजन्स के साथ-साथ कई मीडिया पेजों ने भी उनके डांस की आलोचना की। अब अभिनेत्री दीपिका सिंह ने इस ट्रोलिंग और मीडिया के रवैये पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तीखा जवाब दिया है।

दीपिका सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा?
दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया चैनल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “वाह… अब ट्रोलर्स के साथ-साथ मीडिया चैनल्स भी इसमें शामिल हो गए हैं?”
अपने डांस स्टेप्स का बचाव करते हुए और अपने प्रदर्शन के पीछे की सोच को समझाते हुए दीपिका ने कहा, “इसे ताल (Rhythm) के साथ प्रयोग (Experiment) करना कहते हैं। लेकिन हां, इस तरह के प्रयोग को समझने के लिए आपका कला और नृत्य के बारे में शिक्षित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको अपना दिमाग खुला रखना होगा, न कि रूढ़िवादी सोच से देखना होगा।”
“यह नया और अलग है, इसलिए आपको चिढ़ हो रही है”
दीपिका ने बताया कि दर्शक अक्सर उन्हीं चीजों को आसानी से स्वीकार करते हैं जिन्हें वह लंबे समय से देखते आ रहे हैं। जब कोई कलाकार कुछ नया करने की कोशिश करता है, तो लोगों को उसे स्वीकार करने में समय लगता है। उन्होंने आगे लिखा, “आप अब तक जो देख चुके हैं, बस उसी को सही मानकर स्वीकार कर रहे हैं। क्योंकि मेरा यह डांस स्टेप नया और अलग है, इसलिए आपको इससे चिढ़ हो रही है। खैर, मैं समझ सकती हूँ। कोई बात नहीं, कला को हर कोई नहीं समझ सकता!”
‘मंगल लक्ष्मी’ शो के साथ पूरा किया था 770 एपिसोड का सफर
काम के मोर्चे पर बात करें तो दीपिका सिंह को आखिरी बार कलर्स टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘मंगल लक्ष्मी’ (Mangal Lakshmi) में देखा गया था। ढाई साल तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद यह शो जून 2026 में 770 एपिसोड पूरे करके बंद हुआ था। दीपिका ने शो के अंत पर एक बेहद भावुक संदेश शेयर करते हुए ‘मंगल’ के त्यागी और स्वाभिमानी किरदार को निभाने का मौका देने के लिए मेकर्स और फैंस का शुक्रिया अदा किया था।

