गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता और विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हथुआ और कॉलेज इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में 2026-30 के नामांकन की मेघा सूची सार्वजनिक करना, 2019 से 2022 तक के तृतीय खंड के डिग्री और टीआर उपलब्ध कराना, महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करना और छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान शामिल था। ”कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए” आंदोलन को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक नवीन सोलंकी ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। ऐसे संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही या शैक्षणिक व्यवस्था में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन करने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। छात्र कल्याण आवास के प्रांत संयोजक दीपक रॉय ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े विषयों पर कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित कक्षाएं, पारदर्शी प्रशासन और समय पर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन मिलना उनका अधिकार है। रॉय ने यह भी कहा कि ABVP विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कॉलेज अध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि छात्र-छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ABVP कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने की नारेबाजी जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित और शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो परिषद लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी। आंदोलन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। गोपालगंज जिले के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार, शैक्षणिक अराजकता और विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हथुआ और कॉलेज इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई और छात्रहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उनकी प्रमुख मांगों में 2026-30 के नामांकन की मेघा सूची सार्वजनिक करना, 2019 से 2022 तक के तृतीय खंड के डिग्री और टीआर उपलब्ध कराना, महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करना और छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान शामिल था। ”कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए” आंदोलन को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक नवीन सोलंकी ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। ऐसे संस्थानों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही या शैक्षणिक व्यवस्था में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन करने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। छात्र कल्याण आवास के प्रांत संयोजक दीपक रॉय ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े विषयों पर कॉलेज प्रशासन को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित कक्षाएं, पारदर्शी प्रशासन और समय पर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन मिलना उनका अधिकार है। रॉय ने यह भी कहा कि ABVP विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कॉलेज अध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को होने वाली समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया कि छात्र-छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ABVP कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने की नारेबाजी जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित और शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो परिषद लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगी। आंदोलन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की।


