सत्कार एक्ट: डीसी ने जत्थेदार को सौंपा सीएम का आधिकारिक पत्र

सत्कार एक्ट: डीसी ने जत्थेदार को सौंपा सीएम का आधिकारिक पत्र

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में जरूरी संशोधन कर सकती है। मुख्यमंत्री व गृह मंत्री की ओर से डीसी दलविंदरजीत सिंह ने वीरवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को इससे संबंधित आधिकारिक पत्र सौंपा। पत्र में अकाल तख्त द्वारा दिए गए सुझावों के तहत कानून में बदलाव करने और जल्द विचार करने के फैसले की जानकारी दी गई है। सरकार ने 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह, पूर्व जस्टिस जसपाल सिंह, पूर्व जस्टिस गुरबीर सिंह, सेवानिवृत्त सीपी जतिंदरपाल सिंह औलख और विधि अधिकारी प्रीत इंद्रपाल सिंह शामिल हैं। पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को नोडल अफसर बनाया गया है। अक्टूबर के मध्य तक अकाल तख्त की 5 सदस्यीय कमेटी और सरकारी कमेटी के बीच संयुक्त बैठक होने की संभावना है। जत्थेदार गड़गज्ज ने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों में आम सहमति नहीं बन जाती, तब तक सरकार जारी नोटिफिकेशन को सस्पेंड ही रखे। उन्होंने सरकार के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि तय डेडलाइन के आखिरी दिन जानकारी भेजना मामले को टालने की कोशिश को दर्शाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *