जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 पर अहम बैठक हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के संशोधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। डीसी ने स्पष्ट किया कि नो मैपिंग व विसंगतियों के कारण जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, उन्हें ईआरओ या एईआरओ कार्यालय के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। संबंधित बीएलओ खुद उनके घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे और उन्हें ECINet/BLO App पर अपलोड करेंगे। डीसी ने राजनीतिक दलों से नागरिकों को आयोग के आधिकारिक पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होगी : डीसी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की । डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, उनसे दस्तावेज संग्रह करने में कोई शिथिलता न बरती जाए। बीएलओ घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें । डीसी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले बीएलओ पर नियमानुसार सीधी कार्रवाई होगी। आगे क्या… पोर्टल से भी सीधे अपलोड कर सकेंगे कागजात

