कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, छिटाबाड़ी में रविवार शाम एक लिथियम बैटरी की दुकान में आग लग गई। यह घटना काली मंदिर के पास वीरेंद्र प्रसाद की दुकान में हुई। दुकान से अचानक धुएं की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग फैल गई। पूर्व वार्ड कमिश्नर अरुण कुमार आजाद के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में लाखों रुपये का बैटरी और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खराब हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, छिटाबाड़ी में रविवार शाम एक लिथियम बैटरी की दुकान में आग लग गई। यह घटना काली मंदिर के पास वीरेंद्र प्रसाद की दुकान में हुई। दुकान से अचानक धुएं की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग फैल गई। पूर्व वार्ड कमिश्नर अरुण कुमार आजाद के मुताबिक, आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में लाखों रुपये का बैटरी और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खराब हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

