जमुई में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत:सिर के आर-पार हुई, पटना रेफर के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

जमुई में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत:सिर के आर-पार हुई, पटना रेफर के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

जमुई में एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान शहर के महिसौड़ी इलाके के मुन्ना सिंह के बेटे भानु सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन स्थानीय लोगों की मदद से भानु सिंह को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, गोली सिर के बाईं ओर लगी थी और दाईं ओर से निकल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने भी सदर अस्पताल में चिकित्सक से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारी है, हालांकि यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, भानु का किसी से झगड़ा नहीं हुआ था और न ही घर में किसी तरह का विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई में एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान शहर के महिसौड़ी इलाके के मुन्ना सिंह के बेटे भानु सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन स्थानीय लोगों की मदद से भानु सिंह को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर मनीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, गोली सिर के बाईं ओर लगी थी और दाईं ओर से निकल गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने भी सदर अस्पताल में चिकित्सक से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है। घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारी है, हालांकि यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, भानु का किसी से झगड़ा नहीं हुआ था और न ही घर में किसी तरह का विवाद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *