औरंगाबाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो बिहार-झारखंड सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण एक अर्धनग्न युवक को लाठी-डंडे लेकर घेरते नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की जा रही है। पिटाई के दौरान युवक खुद को छोड़ देने की गुहार लगाते हुए ग्रामीणों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो में घायल युवक की पहचान अंबा बाजार निवासी शंभू कुमार के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पकड़ने के बाद मारपीट की थी। हालांकि युवक घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर कटैया गांव कैसे पहुंचा और चोरी के आरोप की वास्तविकता क्या है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में पूर्व विधायक का नाम लेकर खुद को भाई बता रहा युवक वीडियो में पिटाई के दौरान युवक एक पूर्व विधायक का नाम लेते हुए खुद को उनका भाई बता रहा है। वह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा का नाम लेते हुए ग्रामीणों से छोड़ने की अपील करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मारपीट के बाद शंभू कुमार को हरिहरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामले में युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया। घटना करीब चार दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद युवक की पिटाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि घटना के कारण और चोरी के आरोप से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस बोली – घटना की जानकारी मिली है, पीआर बांड पर छोड़ा गया है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक शंभू कुमार अंबा बाजार का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि वह शराब से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका है। हालांकि वर्तमान घटना में उस पर लगाए गए चोरी के आरोप की पुष्टि पुलिस स्तर से नहीं हुई है। मामले को लेकर अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक को वहां ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था और बाद में उसे पीआर बांड पर छोड़ा गया। वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर लोगों में चर्चा है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि युवक कटैया गांव कैसे पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे किस आधार पर पकड़ा और उसके साथ मारपीट की परिस्थितियां क्या थीं। औरंगाबाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो बिहार-झारखंड सीमा से सटे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण एक अर्धनग्न युवक को लाठी-डंडे लेकर घेरते नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की जा रही है। पिटाई के दौरान युवक खुद को छोड़ देने की गुहार लगाते हुए ग्रामीणों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। वीडियो में घायल युवक की पहचान अंबा बाजार निवासी शंभू कुमार के रूप में बताई जा रही है। ग्रामीणों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पकड़ने के बाद मारपीट की थी। हालांकि युवक घर से लगभग 12 किलोमीटर दूर कटैया गांव कैसे पहुंचा और चोरी के आरोप की वास्तविकता क्या है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में पूर्व विधायक का नाम लेकर खुद को भाई बता रहा युवक वीडियो में पिटाई के दौरान युवक एक पूर्व विधायक का नाम लेते हुए खुद को उनका भाई बता रहा है। वह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन कुशवाहा का नाम लेते हुए ग्रामीणों से छोड़ने की अपील करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने मारपीट के बाद शंभू कुमार को हरिहरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामले में युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया। घटना करीब चार दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद युवक की पिटाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि घटना के कारण और चोरी के आरोप से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस बोली – घटना की जानकारी मिली है, पीआर बांड पर छोड़ा गया है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक शंभू कुमार अंबा बाजार का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि वह शराब से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका है। हालांकि वर्तमान घटना में उस पर लगाए गए चोरी के आरोप की पुष्टि पुलिस स्तर से नहीं हुई है। मामले को लेकर अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटना झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक को वहां ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था और बाद में उसे पीआर बांड पर छोड़ा गया। वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर लोगों में चर्चा है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि युवक कटैया गांव कैसे पहुंचा, ग्रामीणों ने उसे किस आधार पर पकड़ा और उसके साथ मारपीट की परिस्थितियां क्या थीं।

