ओबरा: तीन मिनट में जलकर राख हुआ 30 फीट का रावण

ओबरा: तीन मिनट में जलकर राख हुआ 30 फीट का रावण

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बुधवार को जिलेभर में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। ओबरा, हसपुरा, रफीगंज और देव में रावण दहन का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कहीं 30 तो कहीं 40 और 60 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा और मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। इन आयोजनों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। देव: 60 फीट के रावण पर भगवान श्रीराम ने चलाया बाण ः देव के रानी तालाब स्थित रामलीला मैदान में ‘काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट’ के तत्वावधान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मंचन में श्रीराम की भूमिका में रंजन कुमार चौधरी, लक्ष्मण के रूप में दीपक कुमार प्रजापति और बजरंगबली के रूप में दिनेश कुमार प्रजापति ने जीवंत अभिनय किया। कार्यक्रम के दौरान रथ पर सवार होकर भगवान सूर्य का आशीर्वाद लेने सूर्य मंदिर पहुंचे कलाकारों ने परंपरा का निर्वहन किया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम के बाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता, बीडीओ दीपक कुमार, सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल व नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। हसपुरा में विजयादशमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण व साधु के वेश में सजे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रावण की सेना और श्रीराम की वानर सेना बने बच्चों के बीच प्रतीकात्मक युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में जुलूस बाजार का भ्रमण करते हुए बड़े खेल मैदान पहुंचा। यहाँ निर्मित 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले में विधायक द्वारा मुखाग्नि देते ही पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। विधायक ने कहा कि रावण का पुतला बुराई का प्रतीक है, हमें इसके साथ अपनी कुरीतियों को भी मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाला ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन कौशल शर्मा ने किया, जबकि मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने आयोजन की सफलता पर सदस्यों व आमजन का आभार जताया। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बुधवार को जिलेभर में उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। ओबरा, हसपुरा, रफीगंज और देव में रावण दहन का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कहीं 30 तो कहीं 40 और 60 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा और मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। इन आयोजनों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया गया। देव: 60 फीट के रावण पर भगवान श्रीराम ने चलाया बाण ः देव के रानी तालाब स्थित रामलीला मैदान में ‘काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट’ के तत्वावधान में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मंचन में श्रीराम की भूमिका में रंजन कुमार चौधरी, लक्ष्मण के रूप में दीपक कुमार प्रजापति और बजरंगबली के रूप में दिनेश कुमार प्रजापति ने जीवंत अभिनय किया। कार्यक्रम के दौरान रथ पर सवार होकर भगवान सूर्य का आशीर्वाद लेने सूर्य मंदिर पहुंचे कलाकारों ने परंपरा का निर्वहन किया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम के बाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता, बीडीओ दीपक कुमार, सीओ दीपक कुमार, थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, नगर अध्यक्ष पिंटू साहिल व नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। हसपुरा में विजयादशमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकले जुलूस में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण व साधु के वेश में सजे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रावण की सेना और श्रीराम की वानर सेना बने बच्चों के बीच प्रतीकात्मक युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में जुलूस बाजार का भ्रमण करते हुए बड़े खेल मैदान पहुंचा। यहाँ निर्मित 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले में विधायक द्वारा मुखाग्नि देते ही पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। विधायक ने कहा कि रावण का पुतला बुराई का प्रतीक है, हमें इसके साथ अपनी कुरीतियों को भी मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाला ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन कौशल शर्मा ने किया, जबकि मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने आयोजन की सफलता पर सदस्यों व आमजन का आभार जताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *