गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब महादेव त्रिवेदी नामक एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 120 फीट ऊंची पानी टंकी के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर युवक और बच्चे पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक को नीचे उतारने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पहले देखिए तस्वीरें… युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया
करीब तीन घंटे तक चले प्रयास और समझाने के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दरअसल, युवक टंकी के ऊपरी हिस्से पर पहुंचने के बाद वह बच्चे को भी साथ लेकर बैठा रहा। इस दौरान वह बच्चे को पानी टंकी की रेलिंग पर चढ़ाकर नीचे फेंकने की बात कह रहा था। इससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसआई शैलेन्द्र कुमार पानी टंकी के ऊपर चढ़े और युवक को समझाने का प्रयास किया। जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया
काफी देर तक बातचीत के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से बातचीत की और उसे समझाया। पुलिस और प्रशासन की लगातार कोशिशों के बाद करीब तीन घंटे बाद युवक बच्चे के साथ नीचे उतर आया। दोनों के सुरक्षित नीचे आने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पानी टंकी के एक पेड़ के नीचे उसके रिश्तेदार और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की गई। इस दौरान पारिवारिक जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब महादेव त्रिवेदी नामक एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 120 फीट ऊंची पानी टंकी के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर युवक और बच्चे पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक को नीचे उतारने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पहले देखिए तस्वीरें… युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया
करीब तीन घंटे तक चले प्रयास और समझाने के बाद युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दरअसल, युवक टंकी के ऊपरी हिस्से पर पहुंचने के बाद वह बच्चे को भी साथ लेकर बैठा रहा। इस दौरान वह बच्चे को पानी टंकी की रेलिंग पर चढ़ाकर नीचे फेंकने की बात कह रहा था। इससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसआई शैलेन्द्र कुमार पानी टंकी के ऊपर चढ़े और युवक को समझाने का प्रयास किया। जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया
काफी देर तक बातचीत के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से बातचीत की और उसे समझाया। पुलिस और प्रशासन की लगातार कोशिशों के बाद करीब तीन घंटे बाद युवक बच्चे के साथ नीचे उतर आया। दोनों के सुरक्षित नीचे आने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पानी टंकी के एक पेड़ के नीचे उसके रिश्तेदार और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की गई। इस दौरान पारिवारिक जमीन विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

