एनिमल इक्वैलिटी इंडिया और शेफ प्रकाशी पुलकित ने कराई वर्कशॉप:छात्र सीख रहे प्लांट-बेस्ड कुकिंग, मेरठ-यूपी के क्यूलिनरी छात्रों को भी मिलेगा फायदा

एनिमल इक्वैलिटी इंडिया और शेफ प्रकाशी पुलकित ने कराई वर्कशॉप:छात्र सीख रहे प्लांट-बेस्ड कुकिंग, मेरठ-यूपी के क्यूलिनरी छात्रों को भी मिलेगा फायदा

फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बदलती उपभोक्ता पसंद के बीच प्लांट-बेस्ड कुकिंग की मांग बढ़ रही है। इसी को देखते हुए नई दिल्ली के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्यूलिनरी आर्ट्स (IICA) में 21 अगस्त को एक दिवसीय क्यूलिनरी वर्कशॉप आयोजित की गई। एनिमल इक्वैलिटी इंडिया और प्लांट-बेस्ड क्यूलिनरी विशेषज्ञ शेफ प्रकाशी पुलकित ने क्यूलिनरी छात्रों को ट्रेनिंग दी । वर्कशॉप में छात्रों को प्लांट-बेस्ड सामग्री, कुकिंग तकनीक और मेन्यू इनोवेशन की जानकारी दी गई। शेफ प्रकाशी पुलकित ने कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के जरिए मीट, डेयरी और अंडों के प्लांट-बेस्ड विकल्पों का इस्तेमाल समझाया। छात्रों ने स्वाद, टेक्सचर और प्रेजेंटेशन के साथ नए प्रयोग भी किए। एनिमल इक्वैलिटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमृता उबाले ने कहा कि क्यूलिनरी छात्र आने वाले समय के शेफ और फूड एंटरप्रेन्योर हैं। उन्हें करियर की शुरुआत में ही प्लांट-बेस्ड कुकिंग से जोड़ने से उनके कौशल का दायरा बढ़ेगा। मेरठ और उत्तर प्रदेश में क्यूलिनरी एजुकेशन के बढ़ते दायरे को देखते हुए ऐसी पहल से यहां के छात्रों और प्रोफेशनल्स को भी नई तकनीकों व फूड ट्रेंड्स को समझने का अवसर मिल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *