एनएच-139 के फोरलेन से पांच राज्यों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर:पूर्व सांसद बोले- लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी जारी रखा प्रयास, अरवल बाइपास का टेंडर जारी

एनएच-139 के फोरलेन से पांच राज्यों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर:पूर्व सांसद बोले- लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी जारी रखा प्रयास, अरवल बाइपास का टेंडर जारी

औरंगाबाद-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसे बिहार के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि एनएच-139 के फोरलेन बनने से अंतरराज्यीय संपर्क बेहतर होगा। इससे यात्रियों के साथ व्यापारियों, परिवहन कारोबारियों और आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण अक्सर आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फोरलेन निर्माण होने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। इसके साथ ही मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसरों और परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी अहम साबित होगी। चुनाव में हार के बाद भी सड़क के लिए प्रयास जारी रखा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सांसद रहते हुए उन्होंने एनएच-139 के चौड़ीकरण के लिए लगातार पहल की थी। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात कर सड़क को फोरलेन बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी क्षेत्र के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्होंने प्रयास जारी रखा। सड़क को फोरलेन बनवाने का संकल्प लिया था और अब स्वीकृति मिलने से उस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पूर्व सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत हुई थी। उनके अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अरवल बाइपास की निविदा जारी, कुटकू डैम में बरसात से पहले लगेगा फाटक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुशील कुमार सिंह ने अरवल बाइपास और उत्तर कोयल नहर परियोजना से जुड़ी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अरवल में बाइपास निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसके निर्माण से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर कोयल नहर के जीर्णोद्धार को लेकर श्रेय दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। नहर परियोजना के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कुटकू डैम में फाटक लगाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है और बरसात से पहले फाटक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे नहर परियोजना और सिंचाई व्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सड़क, बाइपास और सिंचाई परियोजनाओं का विकास क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता योगेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, विनोद चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, मुनिंद्र राम और मनीष पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। औरंगाबाद-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसे बिहार के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि एनएच-139 के फोरलेन बनने से अंतरराज्यीय संपर्क बेहतर होगा। इससे यात्रियों के साथ व्यापारियों, परिवहन कारोबारियों और आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व सांसद ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण अक्सर आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फोरलेन निर्माण होने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। इसके साथ ही मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार के अवसरों और परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी अहम साबित होगी। चुनाव में हार के बाद भी सड़क के लिए प्रयास जारी रखा सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सांसद रहते हुए उन्होंने एनएच-139 के चौड़ीकरण के लिए लगातार पहल की थी। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मंत्रालय के सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात कर सड़क को फोरलेन बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी क्षेत्र के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्होंने प्रयास जारी रखा। सड़क को फोरलेन बनवाने का संकल्प लिया था और अब स्वीकृति मिलने से उस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पूर्व सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत हुई थी। उनके अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अरवल बाइपास की निविदा जारी, कुटकू डैम में बरसात से पहले लगेगा फाटक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुशील कुमार सिंह ने अरवल बाइपास और उत्तर कोयल नहर परियोजना से जुड़ी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अरवल में बाइपास निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसके निर्माण से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर कोयल नहर के जीर्णोद्धार को लेकर श्रेय दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। नहर परियोजना के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कुटकू डैम में फाटक लगाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है और बरसात से पहले फाटक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे नहर परियोजना और सिंचाई व्यवस्था को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सड़क, बाइपास और सिंचाई परियोजनाओं का विकास क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता योगेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, विनोद चंद्रवंशी, संजय गुप्ता, मुनिंद्र राम और मनीष पाठक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *