MP में 4 IAS के तबादले, भोपाल-जबलपुर निगम कमिश्नर बदले:संस्कृति जैन-अंजू मंत्रालय भेजीं, रामप्रकाश भोपाल और अग्रिम जबलपुर के नए आयुक्त

MP में 4 IAS के तबादले, भोपाल-जबलपुर निगम कमिश्नर बदले:संस्कृति जैन-अंजू मंत्रालय भेजीं, रामप्रकाश भोपाल और अग्रिम जबलपुर के नए आयुक्त

राज्य सरकार ने रविवार रात 4 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनके पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं, अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल और अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। रामप्रकाश को मेट्रो के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार
रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के प्रमोटी आईएएस अहिरवार अब तक जबलपुर नगर निगम आयुक्त थे। उन्हें भोपाल नगर निगम आयुक्त के साथ अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, वर्ष 2020 बैच के आईएएस अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वे छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ थे। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बीच संस्कृति जैन का तबादला भोपाल नगर निगम में संस्कृति जैन के कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों की नाराजगी कई बार सामने आई। नगर निगम परिषद की पिछली बैठक में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की नाराजगी खुलकर दिखी थी। कुर्सी पर नहीं होने के बावजूद अध्यक्ष सूर्यवंशी ने आसंदी से निर्देश दिए थे। मेयर इन काउंसिल की बैठकों में भी एमआईसी सदस्यों की नाराजगी सामने आ चुकी है। रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कोर्ट में जवाब-तलब के मामले में भी नाराजगी दिखी थी। भोपाल के नए कमिश्नर के सामने व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक की चुनौती भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सामने रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की चुनौती होगी। अगली सुनवाई पर नगर निगम को जवाब पेश करना है। ऐसे में सीलिंग की कार्रवाई और कोर्ट में जवाब की तैयारी को लेकर उन्हें समन्वय बनाना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *