विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय के चार ठिकानों पर छापेमारी कर 2.50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश किया है। एसवीयू टीमों ने पटना, रोहतास और गोपालगंज में 6 घंटे तलाशी ली। एडीजी सुधांशु कुमार के अनुसार एडीएम के पास कुल 3.12 करोड़ रु. की संपत्ति मिली, जिसमें 2.50 करोड़ की अवैध है। यह उनकी वैध आय से 135% अधिक है। एडीएम पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। राजेश्वरी पाण्डेय 2010 में 47वीं बीपीएससी से अफसर बने थे। वे पूर्णिया में सीनियर डिप्टी कलैक्टर, धमदाहा व बारसोई के एसडीएम और मोतिहारी में तैनात रहे। एडीएम घूस की रकम कई लेयर में खातों में लेकर कैश निकालते थे। उन्होंने काली कमाई परिवार के जरिए एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी व सेंट्रल बैंक के 35 खातों में जमा कराई, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। छापेमारी में क्या-क्या मिला
भूखंड (जमीन): खुद, पत्नी मेधा कुमारी व बेटे के नाम पटना, रोहतास व वाराणसी में 12 प्लॉट (अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रु.)
बैंक जमा: 35 खातों में 1.49 करोड़ रुपए फिक्स्ड और जमा
गहने: 32 लाख के सोने-चांदी के आभूषण
नकद व निवेश: आवास से 1.85 लाख रु. कैश और 10.25 लाख रु. के वित्तीय निवेश कागजात
यहां छापेमारी… पटना: रूपसपुर स्थित भवानी सिटी अपार्टमेंट (फ्लैट 206ए), रोहतास: ठोरसन गांव का पैतृक घर, गोपालगंज: एडीएम कार्यालय, गोपालगंज: एडीएम आवास निलंबन की कार्रवाई हो सकती है
एसवीयू जब्त कैश बैंक में जमा कर जांच रिपोर्ट और संपत्ति सूची विभाग को भेजेगी। विभाग एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय को फिलहाल निलंबित कर सकता है। मामला एसवीयू की विशेष अदालत में चलेगा। दोषी पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्तगी होगी, वहीं कोर्ट से निर्दोष साबित होने पर जब्त संपत्ति वापस मिलेगी। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय के चार ठिकानों पर छापेमारी कर 2.50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश किया है। एसवीयू टीमों ने पटना, रोहतास और गोपालगंज में 6 घंटे तलाशी ली। एडीजी सुधांशु कुमार के अनुसार एडीएम के पास कुल 3.12 करोड़ रु. की संपत्ति मिली, जिसमें 2.50 करोड़ की अवैध है। यह उनकी वैध आय से 135% अधिक है। एडीएम पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। राजेश्वरी पाण्डेय 2010 में 47वीं बीपीएससी से अफसर बने थे। वे पूर्णिया में सीनियर डिप्टी कलैक्टर, धमदाहा व बारसोई के एसडीएम और मोतिहारी में तैनात रहे। एडीएम घूस की रकम कई लेयर में खातों में लेकर कैश निकालते थे। उन्होंने काली कमाई परिवार के जरिए एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी व सेंट्रल बैंक के 35 खातों में जमा कराई, जिन्हें फ्रीज कर दिया गया है। छापेमारी में क्या-क्या मिला
भूखंड (जमीन): खुद, पत्नी मेधा कुमारी व बेटे के नाम पटना, रोहतास व वाराणसी में 12 प्लॉट (अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रु.)
बैंक जमा: 35 खातों में 1.49 करोड़ रुपए फिक्स्ड और जमा
गहने: 32 लाख के सोने-चांदी के आभूषण
नकद व निवेश: आवास से 1.85 लाख रु. कैश और 10.25 लाख रु. के वित्तीय निवेश कागजात
यहां छापेमारी… पटना: रूपसपुर स्थित भवानी सिटी अपार्टमेंट (फ्लैट 206ए), रोहतास: ठोरसन गांव का पैतृक घर, गोपालगंज: एडीएम कार्यालय, गोपालगंज: एडीएम आवास निलंबन की कार्रवाई हो सकती है
एसवीयू जब्त कैश बैंक में जमा कर जांच रिपोर्ट और संपत्ति सूची विभाग को भेजेगी। विभाग एडीएम राजेश्वरी पाण्डेय को फिलहाल निलंबित कर सकता है। मामला एसवीयू की विशेष अदालत में चलेगा। दोषी पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्तगी होगी, वहीं कोर्ट से निर्दोष साबित होने पर जब्त संपत्ति वापस मिलेगी।

