बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत 9 अक्टूबर को लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग के मुख्य सभागार में अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बोकारो के 14 विद्यालयों के 56 विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था, ‘क्या भविष्य की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को छात्रों की सत्यनिष्ठा के आधार पर ग्रेड देना चाहिए?’ विद्यार्थियों ने ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के विभिन्न पहलुओं पर तर्कपूर्ण विचार रखे। उद्घाटन सत्र में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ने उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) भी उपस्थित रहीं। अंग्रेजी वाद-विवाद के विजेता: चिन्मय विद्यालय के आदित्य भास्कर प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल के मुकुंद कुमार द्वितीय और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की त्रिशा सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की नियति मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। हिंदी वाद-विवाद के विजेता, दी पेंटिकॉस्टल स्कूल के आदित्य पांडेय प्रथम, डीएवी सेक्टर-4 की सुहानी प्रिया द्वितीय और दी पेंटिकॉस्टल स्कूल के अर्णव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जनसंपर्क एवं सीओसी, सीआरएम-3 और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी शामिल थे। सभी विजेताओं को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत 9 अक्टूबर को लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग के मुख्य सभागार में अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बोकारो के 14 विद्यालयों के 56 विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था, ‘क्या भविष्य की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को छात्रों की सत्यनिष्ठा के आधार पर ग्रेड देना चाहिए?’ विद्यार्थियों ने ईमानदारी, नैतिकता और पारदर्शिता के विभिन्न पहलुओं पर तर्कपूर्ण विचार रखे। उद्घाटन सत्र में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ने उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) भी उपस्थित रहीं। अंग्रेजी वाद-विवाद के विजेता: चिन्मय विद्यालय के आदित्य भास्कर प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल के मुकुंद कुमार द्वितीय और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की त्रिशा सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की नियति मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। हिंदी वाद-विवाद के विजेता, दी पेंटिकॉस्टल स्कूल के आदित्य पांडेय प्रथम, डीएवी सेक्टर-4 की सुहानी प्रिया द्वितीय और दी पेंटिकॉस्टल स्कूल के अर्णव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में जनसंपर्क एवं सीओसी, सीआरएम-3 और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी शामिल थे। सभी विजेताओं को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

