‘एक साथ नहीं होगी स्कूल में पढ़ाई-जनगणना काम’:बेगूसराय में DEO के निर्देश का शिक्षकों ने किया विरोध, कहा- गर्मी के कारण ये संभव नहीं

‘एक साथ नहीं होगी स्कूल में पढ़ाई-जनगणना काम’:बेगूसराय में DEO के निर्देश का शिक्षकों ने किया विरोध, कहा- गर्मी के कारण ये संभव नहीं

बेगूसराय में प्रशासन की पूरी तैयारी के बाद भी आज से जनगणना का काम शुरू नहीं हो सका। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से 3 घंटा स्कूल में शिक्षण काम करने के बाद जनगणना करने का आदेश जारी किए जाने को लेकर शिक्षकों ने विरोध कर दिया है‌। जिसके कारण आज 2 मई से निर्धारित जनगणना शुरू नहीं हो सकी। शिक्षकों का कहना है कि जनगणना के लिए प्रशिक्षण के दौरान हम लोगों को कहा गया था कि ई- शिक्षकोष पर मार्क ऑन ड्यूटी अटेंडेंस बनाना है और जनगणना का काम करना है। लेकिन अचानक जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से आदेश निकाल दिया गया है कि सुबह में 6:30 से 9:30 बजे तक स्कूल में शिक्षण काम करना और सेल्फ अटेंडेंस बनाना है। 9:30 के बाद जनगणना का काम करना है‌। इससे काफी परेशानी होगी। डीईओ ने साकारात्मक आश्वासन दिया इन्हीं मुद्दों को लेकर 100 से भी अधिक शिक्षक आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दिया गया तो सभी शिक्षक डीईओ कार्यालय पहुंचे और डीईओ के सामने अपनी समस्याएं रखी है। डीईओ मनोज कुमार ने साकारात्मक आश्वासन दिया है। शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों को जनगणना के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। कल डीईओ साहब का आदेश आया है कि 3 घंटा स्कूल में रहना है फिर जनगणना करना है। गर्मी के मौसम में ऐसा आदेश देना सही नहीं है। हमारा जनगणना ब्लॉक किसी को 2 किलोमीटर दूर तो किसी को 20 किलोमीटर दूर मिला है। ऐसे में कैसे जनगणना होगा, महिला शिक्षकों को काफी परेशानी होगी, पुरुष भी परेशान होंगे। दोपहर में 12 बजे जनगणना करने जाएंगे तो घर में कौन मिलेंगे, जो पूरी जानकारी देंगे। इसी को लेकर आज हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर लिखित आवेदन दिया है। दोनों काम एक साथ संभव नहीं दोनों काम एक साथ संभव नहीं है, दोनों काम कैसे कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि FLN के कारण ऐसा आदेश दिया गया है। FLN सिर्फ बिहार में चल रहा है, जबकि जनगणना राष्ट्रीय काम है। पहले आदेश था की मार्क ऑन ड्यूटी में जनगणना करना है। आदेश में सुधार किया जाएगा। शिक्षिका सोनी कुमारी ने बताया कि डीईओ से पॉजिटिव आश्वासन मिला है। जब तक मार्क ऑन ड्यूटी का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, तब तक जनगणना नहीं करेंगे। आखिर हम लोग कितनी समस्या झेलें। दो जगह काम करेंगे तो कैसे हो पाएगा। स्कूल में करेंगे और फिर जनगणना करने जाएंगे, यह कहां तक संभव है। हमें या तो स्कूल के काम में लगाया जाए या फिर जनगणना के काम में लगाया जाए‌। सभी काम हम ही लोगों से लिया जाएगा तो सिस्टम से लिया जाए। हम महिला शिक्षकों को काफी परेशानी होगी। घर के काम के बाद स्कूल आएंगे और फिर स्कूल में पढ़ाने के बाद जनगणना करेंगे, ऐसा नहीं होना चाहिए। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि जनगणना में लगाए जाने के कारण स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी हो गई। अभी FLM का काम चल रहा है, जिसके कारण तीन घंटा स्कूल में शिक्षण के बाद जनगणना करने के लिए लेटर जारी किया गया था। इस संबंध में डीएम से मिलेंगे, उनका जो आदेश होगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। बेगूसराय में प्रशासन की पूरी तैयारी के बाद भी आज से जनगणना का काम शुरू नहीं हो सका। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से 3 घंटा स्कूल में शिक्षण काम करने के बाद जनगणना करने का आदेश जारी किए जाने को लेकर शिक्षकों ने विरोध कर दिया है‌। जिसके कारण आज 2 मई से निर्धारित जनगणना शुरू नहीं हो सकी। शिक्षकों का कहना है कि जनगणना के लिए प्रशिक्षण के दौरान हम लोगों को कहा गया था कि ई- शिक्षकोष पर मार्क ऑन ड्यूटी अटेंडेंस बनाना है और जनगणना का काम करना है। लेकिन अचानक जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से आदेश निकाल दिया गया है कि सुबह में 6:30 से 9:30 बजे तक स्कूल में शिक्षण काम करना और सेल्फ अटेंडेंस बनाना है। 9:30 के बाद जनगणना का काम करना है‌। इससे काफी परेशानी होगी। डीईओ ने साकारात्मक आश्वासन दिया इन्हीं मुद्दों को लेकर 100 से भी अधिक शिक्षक आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय भेज दिया गया तो सभी शिक्षक डीईओ कार्यालय पहुंचे और डीईओ के सामने अपनी समस्याएं रखी है। डीईओ मनोज कुमार ने साकारात्मक आश्वासन दिया है। शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों को जनगणना के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। कल डीईओ साहब का आदेश आया है कि 3 घंटा स्कूल में रहना है फिर जनगणना करना है। गर्मी के मौसम में ऐसा आदेश देना सही नहीं है। हमारा जनगणना ब्लॉक किसी को 2 किलोमीटर दूर तो किसी को 20 किलोमीटर दूर मिला है। ऐसे में कैसे जनगणना होगा, महिला शिक्षकों को काफी परेशानी होगी, पुरुष भी परेशान होंगे। दोपहर में 12 बजे जनगणना करने जाएंगे तो घर में कौन मिलेंगे, जो पूरी जानकारी देंगे। इसी को लेकर आज हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर लिखित आवेदन दिया है। दोनों काम एक साथ संभव नहीं दोनों काम एक साथ संभव नहीं है, दोनों काम कैसे कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि FLN के कारण ऐसा आदेश दिया गया है। FLN सिर्फ बिहार में चल रहा है, जबकि जनगणना राष्ट्रीय काम है। पहले आदेश था की मार्क ऑन ड्यूटी में जनगणना करना है। आदेश में सुधार किया जाएगा। शिक्षिका सोनी कुमारी ने बताया कि डीईओ से पॉजिटिव आश्वासन मिला है। जब तक मार्क ऑन ड्यूटी का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा, तब तक जनगणना नहीं करेंगे। आखिर हम लोग कितनी समस्या झेलें। दो जगह काम करेंगे तो कैसे हो पाएगा। स्कूल में करेंगे और फिर जनगणना करने जाएंगे, यह कहां तक संभव है। हमें या तो स्कूल के काम में लगाया जाए या फिर जनगणना के काम में लगाया जाए‌। सभी काम हम ही लोगों से लिया जाएगा तो सिस्टम से लिया जाए। हम महिला शिक्षकों को काफी परेशानी होगी। घर के काम के बाद स्कूल आएंगे और फिर स्कूल में पढ़ाने के बाद जनगणना करेंगे, ऐसा नहीं होना चाहिए। डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि जनगणना में लगाए जाने के कारण स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी हो गई। अभी FLM का काम चल रहा है, जिसके कारण तीन घंटा स्कूल में शिक्षण के बाद जनगणना करने के लिए लेटर जारी किया गया था। इस संबंध में डीएम से मिलेंगे, उनका जो आदेश होगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *