पटना साइंस कॉलेज में शनिवार को बवाल हो गया। साइंस कॉलेज में 3 मेडिकल कॉलेजों की प्रोफेशनल MBBS सेमेस्टर-3 की परीक्षा चल रही थी। चर्चा है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो गया। केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी विरोध जता रहे थे। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। अंत में परीक्षा रद्द हो गई और परीक्षार्थी वापस लौट गए। करीब डेढ़ घंटे हंगामा हुआ। एग्जाम में पीएमसीएच, एनएमसीएच और पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र परीक्षा के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे अपने मोबाइल में एडमिट कार्ड दिखा रहे थे। मोबाइल लेकर ही केंद्र में जाने पर अड़े थे। इसका विरोध करने पर हंगामा करने लगे। इनविजीलेटर से भी बदसलूकी की।
कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना कॉलेज के रेगुलर टीचर ने इनविजीलेटर की ड्यूटी को बायकाॅट किया और टेंपरेरी शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर भी परीक्षार्थी शांत नहीं हुए। शुक्रवार को भी नकल रोकने पर परीक्षार्थियों ने विरोध किया था। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा लेने से इनकार कर दिया था।
विवि को पैसे दिए थे, हमारा सेंटर हाई प्रफाइल कॉलेज में डाल दिया एग्जाम आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU) की ओर से कराई जा रही थी। कुछ छात्रों कहा कि हमलोगों ने AKU (आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी) के ऊपर के लोगों को पैसे दिए हैं। उनलोगों ने हमारा सेंटर हाई प्रोफाइल कॉलेज में डाल दिया, जहां हमें चोरी नहीं करने दिया जा रहा है। घटना के बाद AKU के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर सूचना दी गई थी। कुलपति ने कहा कि कमेटी इसपर विचार करेगी। बहरहाल केंद्र पर पुलिस तैनात है। स्थिति नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। पटना साइंस कॉलेज में शनिवार को बवाल हो गया। साइंस कॉलेज में 3 मेडिकल कॉलेजों की प्रोफेशनल MBBS सेमेस्टर-3 की परीक्षा चल रही थी। चर्चा है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल हो गया। केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी विरोध जता रहे थे। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। अंत में परीक्षा रद्द हो गई और परीक्षार्थी वापस लौट गए। करीब डेढ़ घंटे हंगामा हुआ। एग्जाम में पीएमसीएच, एनएमसीएच और पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र परीक्षा के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे अपने मोबाइल में एडमिट कार्ड दिखा रहे थे। मोबाइल लेकर ही केंद्र में जाने पर अड़े थे। इसका विरोध करने पर हंगामा करने लगे। इनविजीलेटर से भी बदसलूकी की।
कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना कॉलेज के रेगुलर टीचर ने इनविजीलेटर की ड्यूटी को बायकाॅट किया और टेंपरेरी शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर भी परीक्षार्थी शांत नहीं हुए। शुक्रवार को भी नकल रोकने पर परीक्षार्थियों ने विरोध किया था। इस कारण कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा लेने से इनकार कर दिया था।
विवि को पैसे दिए थे, हमारा सेंटर हाई प्रफाइल कॉलेज में डाल दिया एग्जाम आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU) की ओर से कराई जा रही थी। कुछ छात्रों कहा कि हमलोगों ने AKU (आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी) के ऊपर के लोगों को पैसे दिए हैं। उनलोगों ने हमारा सेंटर हाई प्रोफाइल कॉलेज में डाल दिया, जहां हमें चोरी नहीं करने दिया जा रहा है। घटना के बाद AKU के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर सूचना दी गई थी। कुलपति ने कहा कि कमेटी इसपर विचार करेगी। बहरहाल केंद्र पर पुलिस तैनात है। स्थिति नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।


