इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पुलिस का छापा:30 ऊषा कंपनी की डुप्लीकेट केतली और 25 प्रेस्टीज मिक्सर मिले, दुकानदार पर केस

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पुलिस का छापा:30 ऊषा कंपनी की डुप्लीकेट केतली और 25 प्रेस्टीज मिक्सर मिले, दुकानदार पर केस

पीलीभीत में गुरुवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बीसलपुर रोड स्थित संजू इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और गोदाम पर छापा मारा। यहां से नामी कंपनियों के नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए। पुलिस ने 30 नकली ऊषा इलेक्ट्रिक केतली, 25 प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर और दोनों कंपनियों के फर्जी स्टिकर बरामद किए। मामला के बिलसंडा थाना क्षेत्र का है। कंपनी ने की थी शिकायत ‘स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ के विधिक सलाहकार प्रभात कुमार गुप्त ने ऊषा इंटरनेशनल और टीटीके प्रेस्टीज की ओर से पुलिस से शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि बिलसंडा में नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचा जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। दुकान और गोदाम की तलाशी उपनिरीक्षक सन्नी आर्य की टीम ने संजू इलेक्ट्रॉनिक्स पर पहुंचकर दुकान और गोदाम की तलाशी ली। यहां दुकान संचालक संजू जायसवाल के बेटे रजत जायसवाल से पूछताछ की गई। तलाशी में 30 ऊषा की नकली केतली, 25 प्रेस्टीज के नकली मिक्सर, 5 प्रेस्टीज स्टिकर और 1 ऊषा स्टिकर मिला। पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक बरामद सामान के कोई बिल या कंपनी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। दुकानदार पर मुकदमा दर्ज थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर संजू जायसवाल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब नकली सामान कहां से आया और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *