टूरिस्ट नगरी में “मेहमानों’ से पहले हादसा, फिर धक्का

टूरिस्ट नगरी में “मेहमानों’ से पहले हादसा, फिर धक्का

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर घूमने आए टूरिस्टों के साथ हादसे के बाद ऐसा सलूक हुआ कि अब उनके सामने घर लौटने तक का संकट खड़ा हो गया है। भगवान वाल्मीकि चौक के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रहे 2 ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। एक ऑटो पलटने से हरिद्वार से आए एक ही परिवार के 10 सदस्यों समेत दूसरे ऑटो के 6 टूरिस्ट भी घायल हो गए। इनमें से 8 को ज्यादा चोटें लगीं। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने मौके पर 10-15 युवक बुलाकर घायलों को धमकाया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने भी उनका साथ नहीं दिया। इलाज का खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ा। निजी अस्पताल से जीएनडीएच पहुंचने के बाद सिटी स्कैन के लिए 2 हजार रुपए तक नहीं बचे। घर लौटने के लिए भी पैसे नहीं हैं। शनिवार को उनकी वापसी की ट्रेन है। घायल राहुल और घटनाक्रम के गवाह कृष्ण कुमार मुकेश ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। अमृतसर में बाहरी होने के कारण परिवार खुद को अकेला महसूस कर रहा था। उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस भी कार सवारों का पक्ष लेती रही। जब कुछ ऑटो चालक कार्रवाई की मांग लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने दबाव बनाकर उन्हें वापस भेज दिया। राहुल का आरोप है कि आरोपियों को गायब कर दिया गया। चालक की पैरवी कर रहे लोगों ने पत्रकारों को भी देख लेने की धमकियां दीं। पुलिस मुलाजिमों पर कैमरे बंद करवाने का भी आरोप लगाया गया है। कार चालक और साथी क्षतिग्रस्त कार क्षतिग्रस्त ऑटो घायल हरप्रीत सिंह घायल राजीव घायल सुनीता घायल बच्ची माही शुक्रवार रात करीब 8 बजे वाल्मीकि चौक के पास कार गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही थी। कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिससे वह पलट गया। इसके बाद पीछे आ रहे दूसरे ऑटो को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार बीआरटीएस डिवाइडर पर चढ़ गई। कार के दोनों फ्रंट एयरबैग खुल गए। दोनों ऑटो और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए। अवतार सिंह की टांग और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे ऑटो चालक हरप्रीत सिंह के सिर पर चोट आई है। हादसे में हरिद्वार से आए एक ही परिवार के 10 टूरिस्ट घायल हुए हैं, जिनमें 3 साल की बच्ची माही, उसकी मां मानसी, मीना, राजीव, राहुल, रजो, सलोनी, सुनीता, मीना, आरती, काकी और कुंज शामिल हैं। इसके अलावा पहले ऑटो के ड्राइवर अवतार सिंह निवासी माधोके रामतीर्थ और दूसरे ऑटो के ड्राइवर हरप्रीत सिंह निवासी गुरु की वडाली समेत दूसरे ऑटो में सवार 6 अन्य टूरिस्ट भी घायल हुए हैं। मानसी ने बताया कि अमृतसर घूमने आए थे। शनिवार को हरिद्वार वापसी की ट्रेन है मगर हादसे में परिवार के सभी 14 लोग जख्मी हो गए। राहुल ने बताया कि हादसे में परिवार के सभी सदस्य घायल हुए हैं। निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए उनके पास जितने पैसे थे, सब खर्च हो गए। पुलिस ने आरोपियों से इलाज का खर्च दिलवाने का प्रयास तक नहीं किया। बाद में उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया गया। वहां पट्टियां हटाकर जांच करने के बाद सिटी स्कैन के लिए 2 हजार रुपए मांगे गए। पैसे न होने के कारण परिवार बिना इलाज के वापस होटल लौटना पड़ा। शनिवार को हरिद्वार लौटने की ट्रेन है, लेकिन अब इलाज और घर वापसी दोनों की चिंता सता रही है। मैं अटारी बॉर्डर से हरिद्वार के टूरिस्ट परिवार को लेकर अमृतसर लौट रहा था। बीआर टीएस लेन में वाल्मीकि चौक के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करती हुई तेज रफ्तार कार आई और मेरे ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मेरा ऑटो पलट गया और उसमें बैठे बच्चों समेत सभी टूरिस्ट जख्मी हो गए। मेरी टांग और हाथ टूट गया है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने मेरे ऑटो के पीछे आ रहे हरप्रीत सिंह के ऑटो को भी टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर पर चोट आई है। -जैसा घायल ऑटो चालक अवतार सिंह ने बताया लोगों ने कार सवार दोनों युवकों पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया और उनके मेडिकल की मांग की। थाना कंटोनमेंट पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि युवकों का मेडिकल करवाया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *