पीलीभीत के पूरनपुर कस्बे में बुधवार रात करीब 10:30 बजे जंगल से भटककर आया एक नेपाली हाथी पहुंच गया। हाथी नेशनल हाईवे-730 से कस्बे में दाखिल हुआ और कोतवाली रोड से होते हुए सीओ कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में जाकर छिप गया। आबादी के बीच हाथी पहुंचने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। हाथी को देखकर घरों में दुबके लोग कब्रिस्तान के एक तरफ मोहल्ला खानका और दूसरी तरफ पंजाबी कॉलोनी है। हाथी को आबादी के बीच देखकर लोग अपने घरों में चले गए। वहीं, हाथी को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी से बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम भी वहां पहुंची और भीड़ को हटाने लगी। पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से घरों के अंदर रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। नेपाल की सेंचुरी से आते रहे हैं हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी से हाथियों के आने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। फिलहाल वन विभाग हाथी को सुरक्षित तरीके से आबादी से निकालकर जंगल की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है।

